आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के विद्युत कर्मी

  भौंपूराम खबरी  रूद्रपुर। आये दिन विजिलेंस टीम अपने अथक प्रयास से विघुत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये हिदायत दे रही हैं, लेकिन कुछ लोगों द्वारा कुछ दिन पूर्व चंकिग करने के दौरान विजिलेंस टीम पर हमला बोल दिया व उन्हे बंदी बना लिया था। जिससे बिजिलेस टीम में भारी आक्रोश पैदा हुआ है। जिसको लेकर विद्युत चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 8 वां दिन भी धरना प्रदर्शन किया। वही उन्होंने कहा कि यदि आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो विद्युत संबंधित कार्य पूर्ण रूप से बंद दिए जाएंगे।
इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता ऊधम सिंह नगर नवीन मिश्रा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द न होने पर नगर में कई पर भी ब्रेक डाउन होने पर हमारी टीम नही पहुॅचेगी व अन्य कार्यो को भी आरोपियों की गिरफ्तारी तक बाधित रखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को अवर अभियंता विद्यासागर पाठक विजिलेंस टीम के साथ बिजली चेकिग और राजस्व वसूली के लिए ग्राम पत्थरकुई गई थी। जहां पूर्व बीडीसी सदस्य अशफाक हुसैन व उसके स्वजनों ने हमला कर दिया। जेई व लाइनमैन को बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस ने छह नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफतारी नहीं की गई।
उधर आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट न्यायलय द्वारा 41 नोटिस की कार्यवाही का अनुसरण करने को कहा गया हैं। इस कार्यवाही के बाद ही अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *