भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने निवास पर पहुंची श्री राम की बारात

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। श्री राम लीला के मनचल से पूर्व नगर में भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकली। इस दौरान एलायंस कालोनी को जनकपुरी के रूप में सजाया गया। भगवान राम दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे तो बारात का भव्य स्वागत हुआ।

नगर के प्रमुख और प्राचीन बस स्टैंड वाली रामलीला में श्री राम बारात रामलीला ग्राउंड से बहुत धूमधाम से प्रारंभ हुई। श्री राम बारात में सबसे आगे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे और उनके पीछे पीछे राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, सुमंत जी व नारद जी भी चल रहे थे। श्री रामलीला कमेटी श्री राम नाटक क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्य बारातियों के रूप में नाचते गाते चल रहे थे। बैंड बाजे के साथ सजी इस बारात में राम की बहुत ही न्यारी छटा बिखेर रही थी। अनेक जगह धर्म प्रेमी जनता ने पुष्प वर्षा कर श्री राम बारात का भव्य स्वागत किया।

श्री राम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वाया श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए एलायंस कॉलोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के निवास स्थान पर पहुंची। शिव अरोरा ने अपने निवास को जनकपुरी के रूप में सजाया था। यहां पर राम सीता का विवाह कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों को उपहार भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *