केसरी विहार में 650 मीटर सड़क निर्माण का शुभारंभ 

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड संख्या 16 स्थित बाटा काॅलोनी केसरी बिहार में 650 मीटर सड़क निर्माण का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान कालोनीवासियों ने विधायक ठुकराल व वार्ड के पार्षद प्रमोद शर्मा का आभार व्यक्त किया।

विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले लेकर जनभावनाओं का सम्मान किया है। आज उत्तराखंड देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्रदेश सरकार आगामी 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, मनोज पाण्डेय, पंकज शर्मा, ममता शर्मा आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *