विधायक शुक्ला ने किया महाजनसंपर्क अभियान शुरू

भोंपूराम खबरी,किच्छा:- “घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा” महासंपर्क अभियान के अंतर्गत किच्छा विधानसभा के बूथ संख्या-63 में सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक राजेश शुक्ला ने नगर मंडल के पदाधिकारी के साथ सघन जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा हैं। पार्टी द्वारा घर-घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम के अंतर्गत हर बूथ पर बूथ कमेटी के द्वारा घर घर पहुंच कर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के कार्य का किच्छा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किच्छा नगर मंडल बूथ नंबर 63 बूथ अध्यक्ष जानकी तिवारी के नेतृत्व में घर घर पहुंच सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए जनता का आशीर्वाद लिया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने किच्छा का अभूतपूर्व विकास करने के लिए दर्जनों बड़े विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर धरातल पर कार्य प्रारंभ करा दिया है जिनमें मॉडल डिग्री कॉलेज का निर्माण, एम्स की स्थापना, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना, अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की विशाल प्रतिमा के साथ ही एम्यूजियम पार्क की स्थापना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा का आधुनिकीकरण समेत किच्छा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों एवं संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया है।

मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क कर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। जनसंपर्क अभियान में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैली फुटेला, मीरा तिवारी, गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, भूपेंद्र नेगी, हर्ष गंगवार, उमेश पाल, सभासद सतीश गुप्ता, मधु गुप्ता, बल्केश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी राजकुमार गुप्ता, मनोज मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *