दिव्यांग दिग्विजय को खेल मंत्री ने जिले में पहुंचने पर किया सम्मानित

रूद्रपुर। लक्सर के दिव्यांग दिग्विजय को गमबाॅल इंडिया संस्था द्वारा आयोजित कन्याकुमारी से आगरा तक 3000 किमी की कार रेस में विशेष श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। ऊधमसिंह नगर में पहुंचने पर उनकी इस उपलब्धि पर खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे के गुलरभोज स्थित आवास पर उनका स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित करते हुए खेल मंत्री ने उनका हौंसला बढ़ाया और उनके जज्बे को दिव्यांगों के लिए प्रेरणा दायी बताया। वहीं रूद्रपुर मेयर रामपाल सिंह के आवास पर भी जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल प्राप्त की जा सकती हैं उन्होनंे कहा कि दिग्विजय ने अपने बुलंद हौंसले से उत्तराखण को गौरवान्वित किया है। ऐसी प्रतिभायें उत्तराखण्ड की शान हैं।
बता दे कि लक्सर के दाबकी गांव निवासी दिग्विजय के दोनों पैर पोलियोग्रस्त हैं। इसके बावजूद दिग्विजय कार और स्कूटर की रेसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते है। पिछले महीने गमबाॅल इंडिया नामक संस्था ने करीब तीन हजार किलोमीटर लंबी कार रेस आयोजित की थी। दिव्यांग दिग्विजय ने भी इसमें हिस्सा लिया था। रेस कन्याकुमारी से शुरू होकर तमिलनाडू, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा में समाप्त हुई। इसमें देश भर से 24 कार रेसरों ने प्रतिभाग किया। दिग्विजय को प्रतियोगिता के विशेष श्रेणी में दूसरा स्थान मिला। उन्होंने कुल 58 घंटे में तीन हजार किलोमीटर का सफर पूरा किया। इसके लिए पैरा ओलंपिक कमेटी आॅफ इंडिया की चेयरपर्सन दीपा मलिक और सुदेव बरार ने उन्हें पुरस्कृत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *