महिलाओं को बताए आत्मनिर्भर बनने के गुर

रूद्रपुर पहाड़गंज में स्थित कविता वेलफेयर सोसाइटी में आज महिलाओ तथा लड़कियों को ब्युटी टिप्स की जानकारी दी गई ।कविता वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष कविता आर्या ने बताया कि यह कोर्स महिलाओं व लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए करवाया जा रहा है ब्यूटीशियन का कोर्स करने के बाद महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती है ब्यूटीशियन निकिता आर्या द्वारा लड़कियों व महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का कोर्स सिखाया जा रहा है। जिससे महिलाओ को घर बैठें रोजगार प्राप्त करने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि सोसायटी की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था की ओर से समय समय पर विभिन्न विधाओं की जानकारी दी जाती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *