बंसल साड़ीज शोरूम का हुआ शुभारम्भ 

रुद्रपुर। कुमाऊँ के सबसे बड़े व सिविल लाइन्स स्थित इस बहुमंजिला शोरूम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंसल परिवार के मुखिया और कुमाऊँ-गढ़वाल चेंबर ऑफ़ कामर्स एन्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक बंसल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। हजारों लोगों ने उद्घाटन के मौके पर बंसल परिवार को शुभकामनाएं देने के साथ ही जमकर खरीददारी की।                                            शहर के प्रमुख उद्योगपतियों में शूमार बंसल परिवार इससे पूर्व जेवरात के कारोबार में बंसल ज्वेलर्स के नाम से शोरूम खोल शहर में खासी साख बटोर चुका है। सोने-चांदी के व्यापार में धूम मचाने के बंसल बंधुओं ने अब फैशन की दुनिया में भी पदार्पण कर दिया। उद्घाटन अवसर पर पहुंचे लोग विशेषकर महिलाएं इस शोरूम की भव्यता से अभिभूत नजर आये। वही अशोक बंसल ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल में बंसल साडीज़ एकमात्र प्रतिष्ठान है,जिसमे महिलाओ की पसंद को ध्यान रखते हुए विभिन्न वेरायटी के परिधान उपलब्ध होंगे। बंसल के मुताबिक़ शोरूम में ख़ास तौर से महिलाओ के लिये सम्पूर्ण वेरायटी उचित कीमत पर उपलब्ध कराई जायेगी।

बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल ने कहा कि ज्वैलरी कारोबार के क्षेत्र में बंसल ग्रुप ने आम जनमानस के मन में खासी पैठ बनाने में कामयाबी हासिल की है और अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप महिलाओं की सुविधा के लिये बंसल साडीज़ के नाम से महिला परिधानों के कारोबार में कदम रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *