महिलाएं उखाड़ फेंकेगी जनविरोधी भाजपा सरकार को

 रुद्रपुर।  नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रत्येक महिला के सुख-दुख और उनकी हर समस्या को दूर करने में सदा उनके साथ खड़ी हैं। शर्मा ट्रांजिट कैंप की आजाद नगर कॉलोनी में जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को संबोधित कर रही थी।
शर्मा ने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। अब महिलाएं भाजपा सरकार को उखाड़ने का काम करेंगी।उन्होंने कहा कि 2008 में नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ ही महिलाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किए। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 1000 से भी अधिक महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनाया। लगभग 500 महिलाओं को सिलाई मशीन का निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें फ्री सिलाई मशीनें भी उपलब्ध  कराई। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जितायें।
इससे पूर्व महिलाओं ने पूर्व शर्मा का फूल मालाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *