रुद्रपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह  रुद्रपुर पहुंचे जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने  प्रीतम सिंह का स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह  चंपावत के वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आकस्मिक निधन होने पर उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां से वापस आते समय विश्राम के लिए रुद्रपुर रुके यहाँ पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा महामंत्री राजीव कामरा आदि कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने संगठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष  से विस्तार से चर्चा की और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है जिस तरह से आम जनता यहां की भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम जनता की पहली पसंद है प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुटने का आह्वान किया इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा महामंत्री राजीव कामरा संजीव रस्तोगी सुमित राय बंटी भुसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *