भौंपूराम खबरी, रुद्रपुर ।रुद्रपुर में आगामी 20 और 21 फरवरी को प्रथम उत्तराखंड सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड के लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को हरियाणा के रोहतक में प्रस्तावित सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि यह खेल इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त है और देश के प्रमुख मार्शल आर्ट्स खेलों में से एक है। पेंचक सिलाट भारत सहित इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और सिंगापुर के साथ ही एशिया का बहुत चर्चित खेल है।
दिवाकर ने बताया कि सिलाट पिछली बार जकार्ता इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम्स 2018 में शामिल था जिसमें भारतीय टीम ने प्रतिभाग किया था। अब यह खेल आगामी एशियाई खेलों एवं थाईलैंड में होने वाले एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट खेलों में भी शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि भारत में पेंचक सिलाट हाल ही में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु पक्का करेंगे।