निगम ने स्थगित की दुकानों की किराया बढ़ोत्तरी 

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर निगम द्वारा निगम की दुकानों के बढ़े हुए किराए के संबंध में देवभूमि व्यापार मंडल ने निगम के मेयर व नगर आयुक्त से भेंट की। इस दौरान निगम द्वारा अपने स्वामित्व की दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के आदेश को वापिस लिए जाने की मांग की गयी।
संगठन के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में लगभग 400 दुकानों के प्रतिनिधि ने नगर निगम के मेयर रामपाल एवं नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट से मिले। मिलकर बढ़े हुए किराए को स्थगित कर नए बोर्ड की बैठक में नए तरीके से किराया निर्धारण करने की मांग की। जिस पर नगर आयुक्त बिष्ट ने सभी दुकानों का दोबारा सर्वे करने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया। इस समिति के माध्यम से नया किराया तय किया।  जाएगा
समिति में दो व्यापारी और नगर निगम के दो कर्मचारी रहेंगे। मेयर रामपाल ने व्यापारियों की उचित मांग को देखते हुए अगली बोर्ड की बैठक तक इस किराए को लागू न करने का निर्णय लिया और समिति की रिपोर्ट के अनुसार किराए को पुनः बोर्ड में रखने का आश्वासन दिया। साथ ही दुकानों की मरम्मत कार्य को करवाने का भी आश्वासन दिया।

गुरमीत सिंह ने कहा कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम लगातार व्यापारियों का सहयोग कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा जायज किराया ही बढ़ाया जाएगा। इस दौरान मुलखराज सुखीजा, हरीश, मनीष गुप्ता, पंकज बांगा, जतिन नागपाल, राजकुमार गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *