भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एक नई मुहिम शुरू की है। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को कम मूल्य पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही ऑक्सीमीटर के साथ सेनिटाइजर और मास्क निःशुल्क दे रहे है। कोरोना काल मे व्यापार मंडल की यह पहल लोगो के लिए राहत वाली है। वही पिछले दो दिन में व्यापार मंडल द्वारा करीब सवा चार सौ लोगों को ऑक्सीमीटर दिया जा चुका है।
बता दें कि बाजार में ऑक्सीमीटर 1500 से 2000 रुपये के बीच बेचे जा रहे है। जिसके चलते लोगों को ऑक्सीमीटर दुगने तिगने दामों पर मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है। इन सबसे परेशान लोगो को राहत देने के लिए व्यापार मंडल ने यह पहल शुरू की है। जिसके तहत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व समाजसेवियों द्वारा पांच मंदिर के पास शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों ऑक्सीमीटर 500 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। वही ही ऑक्सीमीटर के साथ सेनिटाइजर व मास्क में फ्री दिया जा रहा है।
प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी को रोकने के लिए व्यापार मंडल ने यह पहल शुरू की है इसके तहत लोगों को 500 रुपए मूल्य पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके साथ सेनिटाइजर व मास्क भी फ्री में दिया जा रहा है। बताया कि रविवार को 222 लोगों ने को ऑक्सीमीटर खरीदा है। वही शनिवार को भी करीब 200 लोगों ने ऑक्सीमीटर खरीदा था। व्यापार मंडल की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है।