जानिए : स्थापना दिवस पर कौन भाजपा विधायक भूले गरिमा, कांग्रेस नेताओं से की अभद्रता

भोंपूराम खबरी।रूद्रपुर। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर किच्छा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला और कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट के बीच नोंक झोंक हो गयी। इससे कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गयी। पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल मामला शांत किया। बाद में नारायण बिष्ट समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए।              तहसील परिसर में राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें विधायक राजेश शुक्ला कुछ विलंब से पहुंचे। इस दौरान आंदोलनकारियों का संबोधन चल रहा था। एसडीएम कौस्तुब मिश्रा ने विधायक शुक्ला के पहुंचने पर संबोधन रुकवा कर आंदोलनकारियों के स्वागत की तैयारी शुरू की तो पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस नारायण बिष्ट ने विधायक शुक्ला पर राज्य आंदोलन के विरोध में काम करने का आरोप लगाया। जिस पर विधायक शुक्ला भी जवाब देने लगे कहा कि राज्य की स्थापना भाजपा ने की है। नोंक झोंक बढ़ने पर दोनों आमने सामने आ गए और उनमें झड़प होने लगी। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। ये देखकर एसडीएम कौस्तुब मिश्रा और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह बीच बचाव में आ गए। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद नारायण बिष्ट के साथ कांग्रेस से जुडे आंदोलनकारी कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाने के बाद आन्दोलनकारियों समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों को विधायक राजेश शुक्ला ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *