कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राई रन 12 जनवरी को  

  रुद्रपुर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु 12 जनवरी को प्रातः 09 बजे से जनपद में बनाये गये सभी 28 वैक्सीनेशन केंद्रों पर पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जायेगा। उन्होने जनपद में वैक्सीनेशन के कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट…

Read More

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी 

रुद्रपुर।  कोरोना वैक्सीन की बाट जोह रहे उधम सिंह नगर के वाशिंदों को कुछ वक़्त और इंतज़ार करना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा केअनुरूप सोलह जनवरी के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की पहली खेप प्राप्त हो जाएगी। लेकिन इस वैक्सीन लाभ सबसे पहले निजी व सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों…

Read More

बच्चो ने कराटे प्रशिक्षण प्राप्त किया, एक दिवसीय निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण का आयोजन

रूद्रपुर। शोभू काई शीतो रियू कराटे फेडरेशन इंडिया की उत्तराखंड शाखा व ऋषि स्पोर्ट्स एकेडमी एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क कराटे प्रशिक्षण व ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने किया। इस अवसर पर मीना शर्मा ने कहा कि…

Read More

भाईचारा एकता मंच की कार्यकारिणी का विस्तार

रुद्रपुर।  भाईचारा एकता मंच की वर्ष 2021 की पहली बैठक एक स्थानीय होटल में संस्थापक सौरभ गंगवार की अध्यक्षता एवं अवतार सिंह बिष्ट की देख-रेख में आयोजित हुई। केला खेड़ा निवासी टोनी पठान को संगठन का जिला अध्यक्ष तो सुमन पंत के पद को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं ताप्ती राय को ग्रामीण मंडल…

Read More

कटौती से गुस्साए व्यापारियों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला 

    रुद्रपुर।   बीते कई दिनों से नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही घंटों की अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पडा। कटौती के कारण कारोबार को रहे नुक्सान को लेकर व्यापारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं व्यापारियों के प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी का समर्थन…

Read More

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

  रूद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्य सभा सांसद एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम का पहली बार नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गौतम ने यहां एक होटल में कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना देश में इसलिए करनी पड़ी कि विभाजन के…

Read More

हादसो का सबब बना नगर निगम का ट्रेन्चिंग ग्राउंड

रूद्रपुर। नगर निगम की काहिली के चलते किच्छा रोड स्थित शहर का एकमात्र ट्रेन्चिंग ग्राउंड न सिर्फ बीमारियों का घर बन गया है, बल्कि रोजना हादसों का भी कारण बन रहा है। पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में यहाँ बढ़ते हादसों और हुई मौतों के कारण इस रोड को डेंजर जोन घोषित कर दिया है। पुलिस विभाग ने…

Read More

दिव्यांग दिग्विजय को खेल मंत्री ने जिले में पहुंचने पर किया सम्मानित

रूद्रपुर। लक्सर के दिव्यांग दिग्विजय को गमबाॅल इंडिया संस्था द्वारा आयोजित कन्याकुमारी से आगरा तक 3000 किमी की कार रेस में विशेष श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। ऊधमसिंह नगर में पहुंचने पर उनकी इस उपलब्धि पर खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे के गुलरभोज स्थित आवास पर उनका स्वागत किया गया और उन्हें…

Read More

11 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने जन्मा बच्चा, नवजात की मौत –

Rudrapur ट्रांजिट कैम्प में 11 साल की लड़की से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी लड़की द्वारा एक बच्ची को जन्म देने के बाद सामने आई। वही नवजात की जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो गई। लड़की की मां ने पड़ोस के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस…

Read More

बेहोश हुए व्यक्ति को सीपीयू कर्मियों ने घर पहुंचाया

रूद्रपुर। सीपीयू कर्मियों ने अपनी मानवता का परिचय देते हुए एक राहगीर की मदद की। बाइक अनियत्रित होने से गिरे व्यक्ति को घर तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सीपीयू कर्मी  एसएल कल्याल, वीरेंद्र चैहान और जगदीश जोशी गाड़ी से मेडिसिटी अस्पाताल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति की स्कूटी अनियंत्रित हो गई…

Read More