भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। भट्ट ने अधिकांश पुराने चेहरे को हटाकर नये युवा चेहरे को अपनी टीम में जगह दी है। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे रुद्रपुर निवासी अनिल चौहान की छुट्टी हो गयी है।उनकी जगह देहरादून के जोगेन्द्र पुंडीर का किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाने वाले रुद्रपुर के विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। भट्ट की नमी टीम मे आठ प्रदेश मंत्री,आठ प्रदेश उपाध्यक्ष,तीन महामंत्री बनाए ग्रे। भट्ट ने सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान भी कर दिया है।