जानिए, डीएम आवास के पास पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के जिला मुख्यालय में एक महिला की हत्या का मामला समाने आया। माना जा रहा महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की गयी। आशंका जताई जा रही है की महिला की रेप के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के गुरबार को सिडकुल पुलिस को नैनीताल हाईवे पर मैट्रो पोलिस के समाने डीएम कार्यालय के एक महिला का शव हो सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची,तो पता कि महिला के गर्दन में रस्सी बांधकर उसे पेड़ में बांध दिया गया है। हालांकि महिला के पैर जमीन पर टिंके हुए थे, जिससे साथ साफ लग रहा था कि महिला की हत्या कर उसके शव को पेड़ से बांध गया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाती है। महिला के साथ दुराचार की आशंका भी जताई जा रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी क्राइम अभय ने बताया कि महिला के शव मिलने की जानकारी मिली है। उसका शव पेड़ से लटका हुआ था। महिला की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *