जिला अस्पताल के कार्यकारी प्रमुख अधीक्षक का डॉ राजेश सिन्हा को मिला चार्ज

भोंपू राम खबरी,रुद्रपुर। जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ डीएस पंचपाल के आज रिटायर होने के बाद कार्यकारी पीएमएस का चार्ज डॉ राजेश कुमार सिन्हा को दिया गया।

आपको बता दें जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ डीएस पंचपाल आज सेवानिवृत्त हो गए। जिसके बाद जिला अस्पताल परिसर हॉल में सभी डॉक्टरो व स्टाफ ने रिटायर हुए डॉ डीएस पंचपाल को फूल माला व बुके देकर सकुशल कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें बधाई दी। इसी दौरान (ई.एन.टी) नाक कान गला के स्पेशलिस्ट डॉ राजेश कुमार सिन्हा को एक बार फिर कार्यकारी प्रमुख अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।इससे पूर्व भी डॉक्टर राजेश सिन्हा कार्यकारी प्रमुख अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।आपको बता दें कि डॉ राजेश सिन्हा कोरोना काल के दौरान कोविड-19 नोडल अधिकारी बनाए गए थे इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज को काफी व्यवस्थित रूप से चलाया था।

जिस कारण उन्हें कई संस्थाओं व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सम्मानित भी किया गया तो वहीं कई मंत्रियों ने उनके कार्य की सराहना भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *