बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 51 सड़कें बंद

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अतिवृष्टि के कारण हुए भूस्खलन से यहां की 51 सड़कें बंद हो गई और चीन सीमा से संपर्क कट गया है। पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन केन्द से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बारिश के कारण 17 सड़कें बंद हैं। जिससे यातायात बाधित हुआ है। इनमें थल-मुनस्यारी राजमार्ग के अलावा चीन सीमा को जोड़ने वाला धारचूला-गुंजी राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। फिलहाल चीन सीमा से सम्पर्क कट गया है। जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। काली और गोरी नदी उफान पर हैं। प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *