भाजपा ने अपने रुड़की के मेयर गौरव गोयल मेयर को किया निष्कासित

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड भाजपा से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां पार्टी ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है। भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *