किसानों ने किया मंत्री पाण्डेय के आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन

रुद्रपुर।  किसानों ने गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय के आवास के सामने पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक अरविंद पाण्डेय मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय का पुतला फूंका।
गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान दिनेशपुर गुरुद्वारे में ट्रैक्टर लेकर एकत्रित हुए। उन्होंने यहीं से ट्रैक्टर रैली निकाली जो मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के सामने से होते हुए गूलरभोज और फिर गदरपुर पहुंची। इस दौरान मंत्री आवास के सामने किसानों ने जमकर नारेबाजी की और किसान कानून का समर्थन करने पर आक्रोश जताया। किसानों ने मंत्री पाण्डेय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला भी फूंका।

उधर, सुबह ही अरविंद पाण्डेय के आवास पर पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, ताकि किसान कोई नुकसान न पहुंचा सकें। जब किसानों की रैली मंत्री के आवास के सामने से निकल गई तो पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। आन्दोलनकारी किसानों का कहना था कि केद्र के नए कृषि कानूनों से उनको बर्बाद करने किस अजिश रची जा रही है। मगर किसानों के वोट पाकर विधानसभा पहुंचे और मंत्री बने अरविन्द पाण्डेय अब किसानों के ही खिलाफ हो चले हैं। उन्होंने बीते दिनों दिल्ली जाकर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर से फर्जी किसानों को मिलवाकर किसान कानूनों को समर्थन दिखाया था। किसानों ने कहा कि पाण्डेय को अपने कृत्य पर शर्मिंदा होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *